फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क निर्माण से 15 गांवों की राह होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी नगऊपुर-बासूपुर बस्तीपुर संपर्क मार्ग के नवनिर्माण को मंडी परिषद ने मंजूरी दे दी है। निर्माण के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। सड़क बनने के बाद करीब 15 गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय तक आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

पकड़ी नगऊपुर से बासूपुर बस्तीपुर को जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग कई गांवों के लिए प्रमुख आवागमन का रास्ता है। ग्रामीणों के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले सड़क को गड्ढामुक्त कराया गया था, लेकिन इसके बाद मार्ग फिर बदहाल हो गया। जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन प्रभावित हो रहा था।
पकड़ी नगऊपुर निवासी हरीश मिश्रा और शेषमणि मिश्रा, बस्तीपुर निवासी पप्पू खान और चांद अली तथा बासूपुर निवासी नंद कुमार तिवारी और सुभाष गौड़ ने बताया कि संपर्क मार्ग खराब होने के कारण ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने के लिए रामबाबा मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। इससे करीब 10 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन

नवनिर्माण के बाद यह अतिरिक्त दूरी कम हो जाएगी। इससे पकड़ी नगऊपुर, बासूपुर बनियानी, बस्तीपुर, लोहझरा, रुदऊपुर समेत करीब 15 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। जिला मुख्यालय के साथ ही आसपास के प्रमुख स्थानों तक पहुंचना भी आसान होगा। सड़क के नवनिर्माण के लिए एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद मंडी परिषद ने मार्ग के निर्माण को मंजूरी देते हुए बजट जारी कर दिया।
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। अन्य जरूरी सड़कों और विकास कार्यों को भी संबंधित विभागों के स्तर पर आगे बढ़ाने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें