फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कर्मियों व आम नागरिकों को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को जड़ से समाप्त करने के लिए सोमवार को जिले के दो बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चला। इसमें न सिर्फ सेवानिवृत्त कर्मचारियों, बल्कि आम नागरिकों को टीका लगाया गया। दोनों बूथों पर 200 लोगों की तुलना में 133 को टीका लगा। टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था। इसके अलावा रमा हॉस्पिटल में 10 नागरिकों ने 250 रुपये भुगतान कर टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतने के लिए जिले में लगातार कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। पहला चरण बीती 16 जनवरी को चला था। इसके बाद से लगातार अलग-अलग चरणों में वैक्सीनेशन का कार्य चलता रहा। अब तक फ्रंटलाइन के साथ ही कोरोना योद्धाओं को टीका लग रहा था, लेकिन 1 मार्च को जिले के 2 केंद्रों के 2 बूथों पर जो महाअभियान चला, उसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ ही कुछ आम नागरिकों को भी टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि जिला अस्पताल के एक बूथ पर 100 की तुलना में 48, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 1 बूथ पर 100 की तुलना में 85 नागरिकों को टीका लगा।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में चले अभियान में प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच कर्मचारियों को लगाया गया था। बताया कि रमा हॉस्पिटल में 10 नागरिकों ने कोरोना टीका लगवाया। बताया कि जिला अस्पताल व राजकीय मेडिकल कॉलेज में तो निशुल्क टीका लगाया गया, लेकिन रमा हॉस्पिटल में 250 रुपये में टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें