फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चहुंओर दिखने लगा गणतंत्र दिवस का उल्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गणतंत्र दिवस का उल्लास जिले में चरम पर पहुंचने लगा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में जगह-जगह तिरंगा झंडा, रिबन व कैप की दुकानें सज गई हैं। इनकी खरीदारी भी बढ़-चढ़कर की जाने लगी है। उधर, पर्व के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जिन विद्यालयों की ओर से प्रस्तुति की जानी है, उन विद्यालयों में रविवार को भी अभ्यास संबंधित छात्र-छात्राओं ने किया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। जिले की छोटी-बड़ी बाजारें तिरंगे झंडे, रिबन व कैंप से सज गई हैं। जगह-जगह सजीं ऐसी दुकानों पर खरीदारी भी होने लगी है। बच्चों व युवाओं में इसे लेकर उल्लास का माहौल है। अकबरपुर की कक्षा आठ की छात्रा सृष्टि व मारिया ने कहा कि कोरोना संकट के चलते स्कूल जरूर बंद हैं, लेकिन गणतंत्र दिवस के उल्लास पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। स्कूल में तो कार्यक्रम नहीं होगा, लेकिन वह घर पर ही पर्व की खुशियां एक-दूसरे में बाटेंगीं। इंटरमीडिएट की छात्रा साक्षी, रिंकल व तनु तिवारी ने कहा कि पर्व के मौके पर उनके विद्यालय में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। हम सभी ने भागीदारी की है। सोमवार को अभ्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें