फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम समाज की भूमि से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली मोहिउद्दीनपुर गांव में नवीन परती व ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को पुलिस व राजस्व की टीम ने हटवा दिया। अवैध कब्जेदारों द्वारा संबंधित भूमि पर कब्जा कर उस पर खेती की जा रही थी। तहसील प्रशासन की ओर से पहले ही उन्हें नोटिस देकर अवैध कब्जा कटाने का निर्देश दिया गया था। परंतु अवैध कब्जेदारों ने कब्जा नहीं हटाया। इसके चलते शुक्रवार को गांव पहुंची टीम ने ट्रैक्टर से जुताई कराकर फसल को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के अमौली मोहिउद्दीनपुर गांव में नवीन परती व ग्राम समाज की करीब दो बीघा भूमि पर आधा दर्जन लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। बीते दिनों शिकायत मिलने पर अकबरपुर तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जेदारों से कब्जा हटाने के लिए नोटिस भेजा था। परंतु अवैध कब्जेदारों ने ऐसा नहीं किया।
इसके चलते शुक्रवार को नायब तहसीलदार अकबरपुर सत्यपाल प्रजापति के नेतृत्व में राजस्व टीम सम्मनपुर थाने पहुंची। यहां से एसओ रामलखन पटेल व पुलिस टीम को साथ लेकर गांव पहुंची। भूमि की पैमाइश करने के बाद टीम ने मौजूदगी में ट्रैक्टर से जुताई कराकर फसल को नष्ट करा दिया। हिदायत दी कि यदि दोबारा अवैध कब्जे का प्रयास किया गया तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें