फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मनमानी में निरस्त होगा प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीयन

Thu, 24 Oct 2024 10:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मी के द्वारा जांच की मिल रही थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। बसखारी में चल रहे प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर का बृहस्पतिवार को अपर सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। गड़बड़ी पाए जाने पर सेंटर के रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सीएचसी बसखारी में तैनात चिकित्सक के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटते हुए स्ष्टीकरण मांगा गया।
बसखारी सीएचसी के सामने चल रहे प्रांजल डायग्नोस्टिक सेंटर को लेकर शिकायत मिली थी कि यहां पर अल्ट्रासाउंड के लिए जिस चिकित्सक का नाम है वह यहां नहीं रहते हैं। उनके स्थान पर कर्मचारी द्वारा मरीजों की जांच की जाती है। बीते दिनों शिकायत को लेकर सेंटर को नोटिस भेजा गया था। इसके बावजूद भी रेडियोलॉजिस्ट द्वारा कोई जवाब नहीं मिला। इस पर बृहस्पतिवार को अपर सीएमओे डॉ रामानंंद सिद्धार्थ ने डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर कोई चिकित्सक व टेक्नीशियन मौजूद नहीं मिला। एक कर्मचारी ने बताया कि संचालक अभी आ रहे हैं। कुछ मरीज जांच के लिए बैठे दिखे। अपर सीएमओ ने काफी देर इंतजार किया। इसके बाद डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीयन को निरस्त करने की संस्तुति कर दी। इसके बाद अपर सीएमओ ने बसखारी सीएचसी का निरीक्षण किया तो डाॅ. रजनी सचान डेढ़ बजे ही अस्पताल से चली गई थीं। उनका एक दिन का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें