फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 हजार मास्क बांटने के लिए तैयार, स्वयं सहायता समूह ने सभी ब्लॉकों में लगाया कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मास्क की कालाबाजारी रोकने के लिए शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा जिले के सभी खंड विकास अधिकारी कार्यालयों के निकट मास्क की बिक्री की जा रही है। अब तक 70 हजार से अधिक सूती मास्क तैयार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को जलालपुर व भियांव विकास खंड में जहां 5 हजार से अधिक मास्क वितरण के लिए ब्लॉक प्रमुख व उनके प्रतिनिधि को दिए गए, वहीं अलग अलग टीम द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात कर मास्क के सैंपल देकर उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
वैश्विक महामारी कोरोना वॉयरस के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच बीते दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था। साथ ही निर्देशित भी किया था कि यदि कोई बगैर मास्क के बाहर निकलता मिले, तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। शासन के सख्त निर्देश के बाद जिले में मास्क की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

आम नागरिक तक मास्क आसानी से उपलब्ध हो सके और मास्क की कालाबाजारी को रोका जा सके, इसके लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर सीडीओ अनूप कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा बड़े पैमाने पर सूती मास्क के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया।
मिशन के उपायुक्त आरबी यादव ने बताया कि जिले के सभी नौ विकास खंडों में स्वयं सहायता समूहों द्वारा अब 70 हजार 360 मास्क तैयार किए जा चुके जा चुके हैं। सभी नौ विकास खंड कार्यालयों के निकट स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा कैंप लगाकर इसकी बिक्री भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें