फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिषदीय स्कूलों में रीडिंग कैंपेन का आयाेजन

Sat, 31 May 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समर कैंप के दौरान परिषदीय स्कूलों में रीडिंग कैंपेन का आयाेजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सभी बच्चों ने स्कूल की लाइब्रेरी से विभिन्न प्रकार की पुस्तकें लेकर उनको पढ़ा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव जलालपुर में बच्चों ने पुस्तक पढ़ने के बाद कुछ चयनित विद्यार्थियों ने अपनी पढ़ी हुई कहानियों को शिक्षकों के समक्ष प्रस्तुत की। कहानी का सारांश बताकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इस कहानी से क्या सीखा। उन्हें विभिन्न तरीके के चित्र बनाना सिखाया गया। बच्चों ने इसमें रुचि दिखाते हुए सुंदर चित्र भी बनाए। इसके अलावा बच्चों को स्कूल में योग कराए गए।
सहायक अध्यापिका श्वेता सिंह ने बताया कि इस दौरान 70 बच्चे मौजूद रहे। बच्चों में न केवल पढ़ने की रुचि विकसित हो रही है, बल्कि वे अपनी बातों को आत्मविश्वास से कहने में भी सक्षम हो रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों की तर्कशक्ति, कल्पनाशीलता और शब्दकोष सुधारना, साथ ही लिखने और बोलने की क्षमता को बेहतर बनाना है। विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने और रूचि पैदा करने के लिए रीडिंग कैंपेन आयोजित किया गया है। विद्यार्थियों को चित्रों वाली रोचक कहानियों को पढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें