फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टैक्स न चुकाने पर 450 वाहन मालिकों को आरसी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक वर्ष से रोड टैक्स का करीब सवा एक करोड़ रुपये बकाया भुगतान न करने वाले 450 ट्रक, बस, ऑटो व पिकअप वाहन मालिकों को उपसंभागीय परिवहन विभाग कार्यालय ने आरसी जारी कर दी है। संबंधित वाहन मालिकों से वसूली के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही तहसीलों के माध्यम से ऐसे वाहन मालिकों से वसूली शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 से 450 वाहन मालिक रोड टैक्स का बकाया नहीं जमा कर रहे हैं। उपसंभागीय परिवहन कार्यालय ने ऐसे वाहन मालिकों को टैक्स जमा करने के लिए कई बार नोटिस भेजी। विभाग की तरफ से टैक्स में छूट का भी मौका दिया गया। इसके बावजूद इन वाहन मालिकों ने बकाया टैक्स जमा नहीं किया। इसपर उपसंभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे सभी वाहन मालिकों के खिलाफ आरसी जारी करते हुए वसूली के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।
एआरटीओ वीडी मिश्र ने बताया कि संबंधित वाहन मालिकों के नाम पर आरसी जारी कर दी गई है। वसूली के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। अब राजस्व वसूली का काम तहसील के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। बताया कि जो भी टैक्स व विभाग का अन्य बकाया नहीं जमा कर रहे हैं उन वाहन मालिकों की भी सूची तैयार कर आरसी जारी करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें