फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धू-धूकर जला रावण का पुतला, लगे जय श्रीराम के जयघोष

Sat, 04 Oct 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.जलालपुर की रामलीला में रावण के रूप में कलाकार।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व बृहस्पतिवार को जिलेभर में उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया। जगह-जगह राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ और पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

नगर के इल्तिफातगंज मार्ग पर दशहरा आयोजन के दौरान राम-रावण युद्ध का मंचन हुआ। मंच पर भगवान श्रीराम के पराक्रम का चित्रण होते ही पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों की भीड़ ने हर दृश्य पर तालियों और नारों से उत्साह व्यक्त किया। नगर में इल्तिफातगंज रेलवे क्रॉसिंग के निकट आयोजित रामलीला में जैसे ही श्रीराम ने अग्निबाण से रावण का वध किया, समूचा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। किछौछा में विजयादशमी के अवसर पर 40 फीट ऊंचे रावण का भव्य दहन किया गया।
-
रामलीला के मनोहारी मंचन ने बांधा समां

विद्युतनगर। बृहस्पतिवार शाम एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए बाण चलाकर रावण का सांकेतिक रूप से वध किया। रेलवे स्टेशन मैदान पर रामकृष्ण लीला समिति के तत्वावधान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया। वहीं, टांडा चौक स्थित पुरानी रामलीला कमेटी की ओर से अलीगंज धुरयहिया मैदान में भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन

-
असत्य पर सत्य की विजय, धूमधाम से मना दशहरा


जलालपुर। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में रामलीला की टीम नगर भ्रमण करते हुए मैदान पहुंची। जगह-जगह लोगों ने कलाकारों का स्वागत किया। मैदान में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और जैसे ही मंच पर राम-रावण का युद्ध प्रारंभ हुआ, पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें