फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगबसखारी (अंबेडकरनगन)। दस दिन पूर्व हंसवर थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती के साथ हुए गैंगरेप व उसके बाद वीडियो वॉयरल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। चार फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नौ अगस्त को हंसवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव निवासी एक युवती सिलाई सीखकर घर लौट रही थी। इसी बीच काजीपुर निवासी प्रदीप कुमार ने उसे सुनसान स्थान पर उसे झाड़ी के पीछे खींच लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना लिया, जिसे दो दिन बाद वॉयरल कर दिया। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट की भी कार्रवाई की गई।
इस बीच सोमवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कजपुरा निवासी प्रदीप व रोशन यादव तथा टड़वा उजारी निवासी संदीप को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। एसओ श्रवण कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। फरार चल रहे चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें