फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी भेजे गए बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने दो किशोरियों से दुष्कर्म करने के आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया। बताते चलें कि बीते दिनों जलालपुर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें दो किशोरों पर दो किशोरियों को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में केस दर्ज करते हुए दोनों किशोरियों को मेडिकल के लिए भेज दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे थे। बीती रात जलालपुर पुलिस टीम ने छापा मारकर बसखारी थाना क्षेत्र के नंदापुर गांव के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को बाद में बाल सुधार गृह भेज दिया गया। प्रभारी कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी किशोर हैं। इसके चलते दोनों को बाल सुधार गृह भेजा गया है। मामले में आगे जांच जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें