फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्लास व श्रद्धा के साथ मना रक्षाबंधन पर्व

Thu, 18 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के भीटी में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व के मौके पर भाई के कलाई पर रक्षासूत्र बांधतीं बहनें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘भैया मेरे राखी के बंधन को निभाना...’, जैसे गीतों के बीच जिले में रक्षाबंधन उल्लास व श्रद्धा के साथ मना। पूजन-अर्चन व आरती के साथ बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर आशीर्वाद लिया। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर उनकी सुरक्षा की शपथ ली। सुबह से ही राखी बंधवाने का सिलसिला शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

 
गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व का उल्लास समूचे जिले में देखने को मिला। सुबह से ही घरों में जहां पूूड़ी-पकवान को लेकर तैयारियां दिखीं वहीं बहनों की आंखों में भाई का प्यार साफ झलक रहा था। एक तरफ जहां बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए ससुराल से मायके जाती दिखीं तो वहीं ऐसे भाइयों की तादाद भी कम नहीं थी जिन्होंने बहन की ससुराल जाकर राखी बंधवाई।

बहनों ने भाइयों की रक्षा व तरक्की की कामना की। भाइयों ने एक तरफ जहां बहनों को तरह-तरह के उपहार भेंट किए तो वहीं बहनों के सुख-दुख में भागीदार रहने का संकल्प भी लिया। रक्षाबंधन का पर्व गुरुवार को परंपरागत व खुशियों के बीच मनाया गया। सुबह से ही नए परिधानों में सज-धजकर बहनें तैयार हो गईं। रक्षाबंधन के इस त्योहार में भाई-बहनों में खासा उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


भोर से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला दोपहर बाद तक चला। ग्रामीण क्षेत्रों में भाइयों ने बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर पर्व की परंपरा का निर्वहन किया। बहनों ने भाइयों की तरक्की की कामना के साथ रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया। छोटे बच्चे भी राखी के पर्व को लेकर उत्साहित दिखे।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार व्यवसायी धर्मवीर सिंह बग्गा की अगुवाई में सामूहिक राखी बंधन का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विभिन्न धर्म व संप्रदाय की बहनों ने अन्य धर्म व संप्रदाय के भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उन्हें रक्षा व मदद का भरोसा दिलाया। जलालपुर तहसील क्षेत्र में भी रक्षाबंधन पूरे जोश व उत्साह के साथ मना।

रितेश पांडेय की अगुवाई में हुए सामूहिक रक्षाबंधन कार्यक्रम में सभी धर्म की बहनों ने हिस्सा लिया और रितेश समेत अन्य भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने बहनों को भरोसा दिलाया कि आगे भी उनके सम्मान की रक्षा के लिए प्रयास जारी रहेगा। रक्षाबंधन पर्व का उल्लास जलालपुर, आलापुर, भीटी, कटेहरी आदि क्षेत्रों में भी साफ दिखा।

 इस बार रक्षा बंधन पर्व के मौके पर मौसम ने भी खूब साथ दिया। एक तरफ जहां लोगों ने पर्व के उल्लास का भरपूर आनंद उठाया, वहीं दुकानदारों की भी खूब चांदी रही। राखी से लेकर मिठाई की बिक्री तक ने कई वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया।

बनगांव रोड के मिष्ठान व्यापारी सुनील गुप्त ने बताया कि पिछली बार तो बारिश की वजह से बिक्री प्रभावित हो गई थी लेकिन इस बार तो मजा आ गया। राखी विक्रेता मनीष साहू भी इस बार के व्यापार से काफी खुश हैं। कहा कि बाजार तो पहले से ही राखी बिक्री को लेकर गर्म थी और इस बार मौसम ने भी भरपूर साथ दिया। इसका लाभ व्यापार में मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें