फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
.नरेंद्र (फाइल फोटो)
विज्ञापन
जलालपुर। जलालपुर क्षेत्र में मालीपुर मार्ग पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो राजमिस्त्री नरेंद्र (40) की साइकिल से टकरा गया। हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

निजामपुर जैनापुर निवासी राजेंद्र प्रसाद के मुताबिक उनके छोटे भाई नरेंद्र पेशे से राजमिस्त्री थे। बुधवार सुबह धमरूआ में भवन निर्माण कार्य के लिए गए थे। शाम को काम खत्म होने के बाद वह बाजार से सब्जी और घर का जरूरी सामान लेकर अपनी साइकिल से गांव लौट रहे थे। मालीपुर परूईया आश्रम पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नरेंद्र उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और ऑटो चालक उन्हें रौंदता हुआ मौके से भाग निकला।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घायल नरेंद्र की पहचान की और तुरंत ग्राम प्रधान महानंद मौर्य को सूचित किया। प्रधान ने नरेंद्र के परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत उन्हें सीएचसी नगपुर ले गए, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रात 11 बजे इलाज के दौरान नरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक नरेंद्र के बड़े भाई ने बताया कि नरेंद्र की पत्नी मालती देवी तीन बच्चों को लेकर छह साल पूर्व घर छोड़कर चली गई थीं, जिसके बाद से नरेंद्र अकेले ही रह रहे थे। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा चंदन (18), बेटी मधु (15) और रागिनी (13) आखिरी बार पिछले वर्ष अपने पिता से मिलने आए थे। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें