फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष को सांप ने डसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव को बृहस्पतिवार सुबह सांप ने डस लिया। घटना उस समय हुई जब वह अपने आवास महरुआ के बरामदपुर जरियारी की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में सो रहे थे। जागने पर उन्होंने पैर की छोटी उंगली में काटने का निशान देखा और इसकी जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया। हालत में सुधार होने पर दोपहर बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वर्तमान में जिलाध्यक्ष अपने आवास पर निजी चिकित्सकों की देखरेख में उपचार करा रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कांग्रेस जिला महासचिव दीपक मिश्रा, अकबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी तथा सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव उनके आवास पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें