अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते पीस पार्टी कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
अल्पसंख्यकों के हितों के लिए बुधवार को जिला मुख्यालय पर पीस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने अल्पसंख्यकों को उनका हक न मिलने का आरोप लगाया। कहा कि तमाम कमेटियों का गठन हुआ, लेकिन सत्ता में आई सरकारों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया।
इसके चलते ही अल्पसंख्यकों का अहित हो रहा है। जिलाध्यक्ष चुन्नू सलमानी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने अल्पसंख्यकों को उनके हितों व अधिकारों का लाभ दिलाए जाने की पुरजोर मांग की।
कहा कि सत्ता में आने वाली सरकारें अल्पसंख्यकों के हितों को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। इसके चलते ही आजादी के सालों बाद अल्पसंख्यकों की हालत बद से बदतर है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे में अब अल्पसंख्यकों को एकजुट होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी होगी। बाद में पदाधिकारियों ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर पार्टी से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।