फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में चार जख्मी, एक गंभीर

Wed, 13 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटनाओं में घायल युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां पर एक घायल की स्थिति नाजुक बतायी जाती है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र टांडा के मीरानपुर गांव निवासी मोहम्मद ताहिर (18) पुत्र मोहम्मद याकूब व मोहम्मद असीब (19) पुत्र मोहम्मद आजम मंगलवार शाम एक बाइक से कहीं जा रहे थे। सद्दरपुर धागा मिल के सामने एक अन्य बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई।

इससे दोनों को गंभीर चोटें आ गई। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इसमें मोहम्मद ताहिर की स्थिति नाजुक बतायी जाती है। उधर, बसखारी थाना क्षेत्र के बेला परसा निवासिनी नौरंगा देवी (70) पत्नी दुबई मंगलवार शाम मार्ग हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब वह सड़क पार कर रही थी। इसी बीच अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गईं। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

प्रतापगढ़ जिले के सगरा निवासी कुलदीप (25) पुत्र शिवबहादुर बुधवार सुबह बसखारी के निकट मार्ग हादसे का शिकार हो गया। उसका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें