किसान खेतों से घास फूस निकालने व मेड़बंदी का काम करते दिखे। बारिश हो जाने से लोगों का गर्मी और धूप से राहत मिली। दिन भर आसमान में बादलों के उमड़ते घुमड़ते रहने से लोगों को काफी राहत मिली।
पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद मंगलवार को थमी। इससे लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटती दिखी। आसमान में बादलों के दिन भर उमड़ते घुमड़ते रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम के खुशगवार होने से आम जनमानस खुश दिखा। किसानों में भी मौसम के सही होने से खुशी दिखी।
खेती किसानी का कार्य भी तेज दिखा। बारिश की वजह से बेपटरी हुई आवागमन व्यवस्था भी पटरी पर दिखी। किसान रामसहाय यादव व रामकेश वर्मा आदि ने कहा कि मौसम सही हो जाने से इसका लाभ मिला है। गन्ने की सिंचाई को लेकर परेशान किसानों को जहां राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई आदि का काम भी जोर पकड़ने लगा।
अब यदि एक सप्ताह तक मौसम ठीक रहे तो खेतों की जुताई आदि करने में भी आसानी होगी। उधर, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें भी मंगलवार को अपेक्षाकृत गुलजार रहीं। जिला मुख्यालय पर यूं तो बंदी का दिन था फिर भी पिछले दो दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा चहल पहल दिखी। ग्रामीण क्षेत्र की अन्य बाजारों में लोग विभिन्न सामानों की खरीददारी के लिए पहुंचे और काम निपटाया।