फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई बारिश, पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति छिन्नभिन्न हो गई। कहीं जर्जर तार टूटकर गिरे, तो कहीं विद्युत खंभे। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग एक लाख आबादी को बदतर विद्युत आपूर्ति के दौर से गुजरने को मजबूर होना पड़ा। हालांकि देर शाम तक नगरीय क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ी दूर कर बहाल कर दी गई, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में गड़बड़ी नहीं दूर की जा सकी थी। इससे संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर बारिश के चलते जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे नागरिकों को आवागमन में समस्या उठानी पड़ी। इस बीच बारिश से धान किसानों के चेहरे खिल उठे। दरअसल मौजूदा समय में धान की फसल की सिंचाई आवश्यक है। बारिश होने से किसानों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

वैसे तो शुक्रवार से ही काले बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। शुक्रवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई थी। शनिवार को भी सुबह से ही काले बादल उमड़ घुमड़ रहे थे। दोपहर होते होते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिले के कहीं तेज, तो कहीं हल्की बारिश हुई। हवा के साथ हुई बारिश का सबसे अधिक प्रभाव विद्युत आपूर्ति पर पड़ा।
अकबरपुर महरुआ मार्ग पर पेड़ की डाल गिरने से जर्जर तार टूट गया। इससे संबंधित क्षेत्र की लगभग 2 हजार की आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। भीटी महरुआ व भीटी गोसाईगंज मार्ग पर भी पेड़ की डाल गिरने से न सिर्फ जर्जर तार, बल्कि कई विद्युत खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए। नतीजा यह रहा कि संबंधित क्षेत्र की लगभग 13 हजार की आबादी को बिजली से वंचित रहना पड़ा। अकबरपुर जलालपुर मार्ग, जलालपुर रफीगंज मार्ग, बसखारी टांडा मार्ग, बसखारी जलालपुर मार्ग, जहांगीरगंज राजेसुल्तानपुर मार्ग व आलापुर जहांगीरगंज मार्ग के अलावा जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी जर्जर तार व विद्युत खंभे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि संबंधित क्षेत्र की लगभग 85 हजार की आबादी की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम नगरीय क्षेत्रों की तो विद्युत आपूर्ति गड़बड़ी दूर कर बहाल कर दी गई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी थी। उधर अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि कुछ स्थानों पर गड़बड़ी हुई थी, जिसे दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
शनिवार दोपहर हुई बारिश से जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर शीतला आश्रम के निकट, बस स्टेशन क्षेत्र, कृषि भवन के निकट, केदारनगर बाजार, भीटी बाजार समेत जिले के कई अन्य क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे नागरिकों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नागरिक संतोष तिवारी, लालचंद्र यादव व मोहम्मद इदरीस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक जलभराव की समस्या दूर नहीं होगी।
शनिवार को हुई बारिश ने धान किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी। दरअसल मौजूदा समय में धान की फसल की सिंचाई अत्यंत आवश्यक थी। ऐसे में बारिश ने किसानों की सिंचाई संबंधित समस्या काफी हद तक दूर कर दी। अकबरपुर के किसान रामबदन व जगदंबा तथा भीटी के मेवालाल व जगदीशचंद्र ने कहा कि बारिश होने से सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हुई है। कहा कि यदि इसी प्रकार से समय समय पर बारिश का दौर चलता रहे तो इससे धान की फसल को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें