फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने ठप किया काम

Tue, 11 Aug 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार कर दफ्तर में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। वे बीते दिनों अधिशाषी अभियंता के साथ मारपीट करने वाले दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज थे। उनका कहना था कि पुलिस आरोपी को बचाने में लगी हुई है। चेतावनी दी गई कि अगर शीघ्र ही दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन


बीते सात अगस्त को अधिशासी अभियंता रामेश्वर सिंह की उनके कार्यालय में घुसकर सपा कार्यकर्ता पप्पू यादव व एक अन्य ने उनकी पिटाई कर दी थी। कार्यालय में भी तोड़फोड़ की थी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए थे। घटना से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया था।

एकजुट हुए कर्मचारियों ने कार्यालय से बाहर निकलकर प्रदर्शन करते हुए अकबरपर टांडा मार्ग जाम कर दिया था। बाद में पुलिस ने पप्पू यादव व एक अन्य के विरुद्ध केस दर्ज कर दूसरे दिन पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। दूसरा आरोपी अब भी फरार है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी न होने से कर्मचारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन


मंगलवार को इंजीनियर एसोसिएशन, कर्मचारी संघ व डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन संगठनों के संयुक्त आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए कार्यालयों में ताला बंद कर परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें