फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विकास की तस्वीर उकेरने को जनप्रतिनिधि खर्च करेंगे 15 करोड़

Mon, 19 May 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के विधायक और एमएलसी अपने क्षेत्रों में विकास की तस्वीर उकेरने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च करेंगे। शासन की ओर से जनप्रतिनिधियों को इस वित्तीय वर्ष की पहली किस्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ रुपये का बजट मुहैया करा दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी को नियमानुसार जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लेकर विकास कार्य कराए जाने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से रामअचल राजभर, टांडा से राममूर्ति वर्मा, जलालपुर से राकेश पांडेय, आलापुर से त्रिभुवन दत्त, कटेहरी से धर्मराज निषाद विधायक हैं। इसके साथ ही फैजाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय हैं। इन सभी विधायकों को हर साल दो किश्तों को पांच पांच करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया जाता है।
शासन ने इस साल पहली किश्त के रूप में ढाई-ढाई करोड़ रुपये की निधि हर जनप्रतिनिधि की जारी कर दी है। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी विधायकों व एमएलसी से प्रस्ताव प्राप्त किए जा रहे हैं। इनका परीक्षण कराकर इस्टीमेट तैयार कर निधि से निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-

ऑनलाइन लिए जाएंगे प्रस्ताव
विकास कार्य कराने के लिए अभी तक सांसद, विधायकों को डीआरडीए में लिखित प्रस्ताव बनाकर देने होते थे, लेकिन व्यवस्था बदल गई थी। विकास कार्यों के प्रस्ताव ऑनलाइन लिए जाते हैं, जिनकी स्वीकृति भी ऑनलाइन दी जाती है और विकास कार्यों के बाद कार्यदायी संस्था को सीधे ऑनलाइन ही भुगतान भेजा जाता है। इसके लिए सभी विधायकों के प्रतिनिधियों को पूर्व में ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।



ये होंगे कार्य
विधायक निधि से अपने क्षेत्र में सड़कों का निर्माण, मरम्मत और विस्तार करा सकते हैं। जल आपूर्ति योजनाएं और जल संरक्षण के अलावा स्कूलों का निर्माण, मरम्मत और नवीनीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं, पार्क खेल के मैदान, पुस्तकालय व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का निर्माण करा सकते हैं। नाली खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, सोलर पैनल, स्ट्रीट लाइट, गंभीर बीमारियों में अनुदान, रेन बसेरा निर्माण जैसे कार्य भी कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें