फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 15 दिनों में मुहैया कराएं उपकरण

Sat, 30 Nov 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक शनिवार को हुई। डीएम ने बाल विकास परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों को 15 दिनों के भीतर सभी आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को आवश्यक उपकरणों के साथ ही वेइंग मशीन आदि क्रय कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि कम वजन वाले बच्चों का चिह्नांकन कराकर उचित चिकित्सा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने तक उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को फैमिली प्लानिंग के फायदे को बताएं। ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती के वजन की स्थिति में सुधार लाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी बसखारी, टांडा व जहांगीरगंज को निर्देश दिए। डीएम ने नियमित समय पर पोषाहार वितरण करने के साथ ही उसकी गुणवत्ता पर अधिकारी विशेष ध्यान रखें। समय-समय पर टीएचआर प्लांट का भी निरीक्षण करते रहें। निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में तेजी लाने की हिदायत दी। अभियान चलाकर आंगनबाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराने तथा हर ब्लॉक में तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन कर उन्हें मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ आनंद कुमार शुक्ल समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें