फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को दिलाएं बीमा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जनपद स्तरीय समिति की बैठक की गई, जिसमें अधिकाधिक किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने बीमा कंपनी के अधिकारियों व कर्मचारियों को कई अहम दिशा निर्देश दिए। कहा कि किसानों को बीमा योजना के बारे में समझाया जाए। साथ ही नुकसान होने पर दावा करने वाले किसानों को समुचित लाभ दिलाया जाए। किसानों को बीमा का लाभ लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कहा कि यदि इस तरह की कोई शिकायत सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने बताया कि बीमा निस्तारण आदि के लिए बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की तैनाती है। यदि किसानों को किसी तरह की दिक्कत हो तो तत्काल इसकी शिकायत दर्ज कराएं। बाद में डीएम ने बैठक में उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर कृषि उप निदेशक डॉ. धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें