फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ उठाई आवाज, केस वापस लेने की मांग

विज्ञापन
फोटो 16, अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते समिति प्रभारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्पीड़न व शोषण के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। कहा गया कि उन्हें किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाता है। इसके बावजूद फर्जी तरीके से केस दर्ज कर दिया जाता है। इस प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बीते दिनों कर्मचारियों पर दर्ज हुए फर्जी केस अविलंब वापस लेने की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष रामकृपाल वर्मा ने कहा कि साधन सहकारी समिति पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को किसी भी प्रकार का मानदेय नहीं मिलता है। मानदेय न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों के हित को देखते हुए मानदेय दिया जाए। कहा कि खरीफ सत्र 2020 में खाद व बीज वितरण में समिति कर्मचारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। इतना ही नहीं, निलंबित भी किया गया। इस प्रकार का उत्पीड़न उचित नहीं है। दर्ज केस व निलंबन तत्काल वापस लिया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि ईपॉश मशीन में इस प्रकार का साफ्टवेयर लोड किया जाए, जिसमें किसानों के आधार कार्ड के साथ ही उनका संपूर्ण विवरण फीड हो जाए। इससे सिर्फ एक क्लिक पर संबंधित किसान का पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। कहा कि धान, गेहूं खरीद का संपूर्ण बकाया कमीशन, भाड़ा व पल्लेदारी का समय पर भुगतान किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान सतीराम यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद, मोहनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें