फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर डटे रहे बिजली अधिकारी व कर्मचारी, प्रदर्शन कर जताया गुस्सा

विज्ञापन
फोटो 12, अंबेडकरनगर में विद्युतकर्मियों की हड़ताल से कार्यालय में खाली पड़ी कुसी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निजीकरण के विरोध में विद्युत अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर डटे रहे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा। इसका प्रतिकूल प्रभाव न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर, किसी प्रकार की गड़बड़ी से निपटने के लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र पर कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष महेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए पावर कॉरपोरेशन का निजीकरण कर रही है। सरकार का ध्यान सिर्फ निजीकरण करने पर है। अधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं पर नहीं है। निजीकरण देशहित में नहीं है। इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण होने से न सिर्फ कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा बल्कि बिजली महंगी होने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ेगा।
इससे न सिर्फ महंगाई बढ़ेगी बल्कि भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा। ऐसे में निजीकरण प्रक्रिया को अविलंब रोका जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान उमेंद्र पटेल, वीके पटेल, आरपी पाठक, श्रीनाथ, आनंद मौर्या, रंजीत, सज्जाद अहमद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा भीटी, आलापुर, टांडा व जलालपुर तहसील क्षेत्र में स्थित विद्युत उपकेंद्रों पर भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते मंगलवार को भी बिल जमा होने व राजस्व वसूली का कार्य प्रभावित रहा। उधर, विद्युत कर्मियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी उपकेंद्रों पर राजस्व कर्मी व पुलिसकर्मी तैनात रहे। इस बीच एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि कहीं से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने नहीं आई। कहीं गड़बड़ी सामने आती है तो उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें