फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती महंगाई व फेल कानून व्यवस्था के विरोध में सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को जिले में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। सपा जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने साइकिल यात्रा की शुरुआत टांडा विधानसभा क्षेत्र हीरापुर बाजार से किया। कटेहरी, आलापुर, जलालपुर, मालीपुर आदि क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर बढ़ती महंगाई व फेल कानून व्यवस्था को लेकर जमकर घेरा। कहा कि इससे जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल मूल्य वृद्घि को जनता के साथ धोखा बताया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामशकल यादव ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। कहा कि मौजूदा समय में केन्द्र व प्रदेश सरकार की विफलता का खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ रहा है। इससे आम जनता काफी परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जनता के बीच जाएं, और उन्हें सरकार की हकीकत से अवगत कराएं। हीरापुर बाजार से निकली साइकिल यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण की।
जलालपुर विधानसभा में विधायक सुभाष राय के नेतृत्व में तो आलापुर में भीमलाल कन्नौजिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालकर बढ़ती महंगाई व फेल कानून व्यवस्था पर तंज कसा। मालीपुर प्रतिनिधि के अनुसार लोहिया से अखिलेश अभियान के संयोजक सिद्धार्थ मिश्र के नेतृत्व में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के मालीपुर में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें