कहा कि जिले में तीन स्लाटर हाउस की परमीशन है, लेकिन जिले में दर्जनों स्थानों पर प्रतिबंधित पशुआें का वध करके मांस बेचा जा रहा है। कई बार इस मामले को लेकर संगठन ने आवाज भी बुलंद की, लेकिन प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। ऐसे में अब संगठन हिंदू उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चुप नहीं बैठेगा।
जिलाध्यक्ष रामसिंगार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित धरना-प्रदर्शन में हिंदू उत्पीड़न एवं प्रतिबंधित पशुओं के वध की घटनाओं के विरोध में जोरदार आवाज उठाई गई। श्री गौतम ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए हिंदू उत्पीड़न व प्रतिबंधित पशु वध की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
कहा कि जिले में पचासों जगह प्रतिबंधित पशु वध करके दूसरे जिलों में मांस की सप्लाई की जा रही है। ऐसे में दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामसभा अरमा तहसील आलापुर के अंतर्गत आठ बीघा भूमि ग्रामसभा के बंजर खाते में दर्ज है। इसके बावजूद कुछ लोग उक्त भूमि पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।
ग्रामसभा चकमकुनहा देवरिया लाला में तहसील आलापुर में रामशंकर मौर्या की खतौनी की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटाने की मांग की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन डीएम विवेक को सौंपा। इस मौके पर अजय प्रकाश, विजय पाल, सूर्यजीत, परमानंद, रामसागर आदि मौजूद रहे।