फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कार की टक्कर से प्रापर्टी डीलर की मौत

विज्ञापन
अरुण कुमार यादव (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चमुर्खा के अवधी का पूरा निवासी अरुण कुमार यादव (40) की रविवार सुबह लखनऊ के गोमतीनगर में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साइकिलिंग करने के लिए घर से निकले थे, इसी दौरान कार की चपेट में आ गए। देर शाम उनका शव गांव पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन


पिता आदित्य नारायण यादव के अनुसार, अरुण पिछले 10 वर्षों से लखनऊ में रहकर प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहे थे। दीपावली पर वह गांव आए थे। कुछ दिन रुकने के बाद वह लखनऊ लौट गए थे। अरुण के परिवार में पत्नी विनीता यादव, वृद्ध माता-पिता, 14 वर्षीय बेटी माही और 12 वर्षीय बेटा अधि हैं। बेटी कक्षा नौ और बेटा कक्षा पांच में पढ़ता है।
परिवार की जिम्मेदारी अरुण के कंधों पर थी। अरुण के छोटे भाई वरुण यादव लखनऊ में पुलिस विभाग में तैनात हैं। अरुण की अचानक मौत से पत्नी और बच्चों के सामने संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ भीटी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि लखनऊ में हादसा हुआ है। वहीं पर पोस्टमार्टम भी कराया गया।
विज्ञापन

शव देख बिलख पड़ी पत्नी
देर शाम जब अरुण का शव गांव आया तो पत्नी विनीता चीख पड़ीं। बोलीं, पति वादा करके गए थे कि जल्दी आएंगे लेकिन भगवान ने उनको इस दुनिया से उठा लिया। अब मेरे परिवार को क्या होगा। दो मासूम बच्चों की परवरिश कैसे हो पाएगी। मृतक की बेटी और बेटे की चीख पुकार सुन महिलाएं भी बिलख पड़ीं।

अरुण कुमार यादव (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें