फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar: जमीन सौदे में युवक से पांच लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज; पुलिस कर रही जांच

Fri, 17 Apr 2026 03:47 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में जमीन सौदे में युवक से पांच लाख रुपये की ठगी की गई। मामले में कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में जमीन सौदे में पांच लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर जहांगीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला आलापुर के सिपाह गांव का है। गांव राम प्रताप मौर्य से ठगी हुई है। उनके अनुसार, क्षेत्र के अन्नापुर गांव निवासी हरीलाल निषाद और उनकी पत्नी संजू देवी के साथ भूमि का सौदा करीब 45 लाख रुपये में तय हुआ था। 

खतौनी मांगने पर टालमटोल करते रहे

तय शर्तों के अनुसार, उन्होंने आठ मई 2025 को बैंक के माध्यम से संजू देवी के खाते में पांच लाख रुपये नेफ्ट से ट्रांसफर किए। शेष 40 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। आरोप है कि भुगतान के बाद जमीन से जुड़े दस्तावेज और खतौनी की मांग करने पर टालमटोल किया जाने लगा। 

आरोपी पक्ष की ओर से कोई स्पष्ट दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इसके बाद जानकारी करने पर पता चला कि संबंधित भूमि खतौनी की कृषि भूमि नहीं होकर आबादी की भूमि है। इसके बाद उन्होंने सौदा आगे न बढ़ाने और अग्रिम पांच लाख रुपये वापस करने की मांग की। 

शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई

आरोपियों ने रुपये लौटाने को लेकर बार-बार समय मांगा। जल्द वापस देने का आश्वासन दिया। कई बार संपर्क करने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने व गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन


11 फरवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। लेकिन, रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें