शहर के मुरादाबाद वार्ड में प्लास्टिक उत्पादों की खरीदारी करते ग्राहक।
अंबेडकरनगर। अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण प्लास्टिक के दैनिक उपयोग के सामानों की कीमतों में 25 से 30 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा असर शहर की बाजार पर पड़ा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि फैक्टरियों में कच्चे माल की उपलब्धता घटने और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। जिससे खरीदारी में कमी आई है। दुकानदारों का कहना है कि वाणिज्यिक सिलिंडर और प्लास्टिक दाना की कमी से उत्पादन प्रभावित हुआ है जिससे यह उछाल आया है। प्लास्टिक की बाल्टी, मग और बोतल जैसे घरेलू सामान अब महंगे बिक रहे हैं।
-
प्लास्टिक उत्पाद की कीमतों में 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वजह से बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। ग्राहकों की संख्या आधी रह गई है। इसकी फेरी करने वालों का रोजगार भी ठप हो गया है।
- इरशाद अहमद
-
पांच सालों से प्लास्टिक उत्पादों को बेंचने का काम कर रहे हैं। ग्राहक पुराने रेट का मांगते हैं। जब महंगा मिल रहा है तो पुराने दामों में बेचना असंभव है। ऐसे में बिक्री कम हुई है।
- कलीम अंसारी
होलसेल व्यापारी बढ़े हुए दामों में माल उपलब्ध करा रहे हैं। पहले जो प्लास्टिक की सामान्य बाल्टी 120 से 140 रुपये में मिल जाती थी। वही अब 150 से 170 रुपये तक पहुंच गई है।
- आजाद कुमार, व्यापारी