फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: करोड़ों की ठगी के आरोपी बैंक कर्मी गौरव की जमानत याचिका खारिज

Mon, 23 Mar 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पीएनबी मेटलाइफ में बीमा पॉलिसी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में आरोपी बैंक कर्मी गौरव दूबे की जमानत याचिका को सीजेएम कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

टांडा पुलिस ने 10 मार्च 2026 को गौरव दूबे को बस्ती जनपद के भिरिया चौराहे से गिरफ्तार किया था। वह पंजाब नेशनल बैंक की भिरिया ऋतुराज शाखा में उपशाखा प्रबंधक के पद पर तैनात था। जांच में सामने आया कि वर्ष 2021 से जून 2024 तक टांडा के छज्जापुर स्थित पीएनबी शाखा में तैनाती के दौरान उसने बीमा एजेंट उमेर अहमद के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा किया। आरोप है कि ग्राहकों के फर्जी हस्ताक्षर कर चेक पास कराए गए और रकम को रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किया गया या नकद निकासी कर ली गई।
गौरव दूबे हर लेनदेन पर कमीशन लेता था और लालच में आकर इस गिरोह का हिस्सा बन गया था। मामले में टांडा में अब तक गौरव दूबे का नाम कई प्रकरणों में सामने आ चुका है। पुलिस इस मामले में कई अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी में है। अब तक करीब 50 लोगों से ढाई करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें