फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली के यरकी निवासी रीमा देवी (31) 12 जुलाई को कमरे में सो रही थीं। रात 12 बजे पानी पीने के लिए जैसे ही बिस्तर से पैर नीचे लटकाया, पावदान पर बैठे सांप ने उनके पैर में डस लिया था। पति धर्मवीर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी लेकर गए।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर वहां से उन्हें जिला अस्पताल व जिला अस्पताल से महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मंगलवार की रात लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक रीमा आठ माह की गर्भवती भी थीं। मृतक का एक बेटा रियान (5) भी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें