फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सीसीटीवी की निगरानी में होंगी प्री बोर्ड की परीक्षाएं

Sat, 03 Jan 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जीआईसी अकबरपुर।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी नौ से 21 जनवरी तक होने वाली यूपी बोर्ड की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी, जिससे छात्रों को फरवरी में होने वाली फाइनल परीक्षा में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन

साथ ही पिछले साल के रिजर्व प्रश्नपत्रों को हल करने के लिए दिया जाएगा। इसके लिए सभी कॉलेजों में प्रश्न पत्र भेजे जा रहे हैं। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रत्येक केंद्र का निरीक्षण किया जाएगा और नकलरोधी तैयारियों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली 1:15 बजे से 4:30 बजे तक होगी।
इंटरमीडिएट की प्रथम पाली में कंप्यूटर व अरबी–फारसी की परीक्षा होगी। छात्रों को तीन घंटे की परीक्षा के लिए 15 मिनट अतिरिक्त समय पेपर पढ़ने के लिए दिया जाएगा। प्रश्नपत्र का प्रारूप, अंक विभाजन और समय-सीमा मुख्य बोर्ड परीक्षा के समान रखी जाएगी, जिससे छात्र समय प्रबंधन और प्रश्नों के स्वरूप से परिचित हो सकें। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि छात्रों की आंसर शीट का मूल्यांकन स्कूल अपने स्तर पर होगा। इसके साथ ही नंबर भी छात्रों को दिखाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें