फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर व कलेसर बिजली घर बनेगा मॉडल

Sat, 03 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विद्युत व्यवस्था को मॉडल के तौर पर विकसित करने की तैयारी है। पहले चरण में अकबरपुर और कलेसर बिजली घर का चयन किया गया है।
विज्ञापन

इसमें 50 लाख रुपये की लागत से ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने का कार्य लगभग पूरा कराया जा चुका है। बिलिंग, स्मार्ट मीटर सहित अन्य कार्य कराए जा रहे हैं।
अकबरपुर डिवीजन में एक लाख से अधिक उपभोक्ता है। हर घर बिजली पहुंचाने के लिए लंबी लाइन बिछाने के साथ ही अलग-अलग क्षमता के छह हजार से अधिक ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने के चलते उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाती है।
इस समस्या के निपटारे के लिए क्षेत्र में लगे छह हजार से अधिक ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित करने के लिए उसमें फ्यूज सेट व टेललेस उपकरण लगाकर ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा बढ़ाई जा रही है।
टांडा के कलेसर उपकेंद्र में तीन हजार से अधिक ट्रांसफार्मरों की ऑनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। 70 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा करा लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें