फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्राची सिंह बनीं एसपी, देवरिया भेजे गए अभिजीत आर शंकर

विज्ञापन
एसपी प्राची सिंह।स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर का तबादला देवरिया कर दिया गया है, जबकि उनके स्थान पर सेनानायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में तैनात रहीं प्राची सिंह को अंबेडकरनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

2018 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिजीत आर. शंकर ने 18 सितंबर 2025 को जिले की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल के दौरान जिले में कई महत्वपूर्ण घटनाओं का सफल अनावरण हुआ। उनके आने के करीब 10 दिन बाद ही मालीपुर में एक दलित छात्रा की हत्या की वारदात का खुलासा किया गया। इसके अलावा, अलीगंज में आसोपुर बगिया निवासी 10 वर्षीय रोहित चौहान की प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का भी खुलासा उनके कार्यकाल में हुआ। टांडा क्षेत्र में लकड़ी व्यवसायी और पूर्व सभासद सुरेंद्र मांझी और सरेंद्र माझी के दोहरी हत्याकांड की मिस्ट्री को सुलझाने में भी पुलिस को सफलता मिली। हत्यारे को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के साथ ही 10 से अधिक इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी भी कराई गई। गोविंद साहब और श्रवण धाम महोत्सव जैसे बड़े आयोजनों का सफल संचालन भी उनकी उपलब्धियों में गिना जाता है। हालांकि, उनके कार्यकाल में चोरी की एक दर्जन वारदात का खुलासा नहीं हो सका, जो एक चूक मानी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें