अंबेडकरनगर। अकबरपुर के पटेल नगर फीडर क्षेत्र में रविवार को अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधीक्षण अभियंता प्रेमचंद ने बताया कि बिजली के तारों पर आने वाली पेड़ की डालियों को कटवाने के साथ ही ढीले तारों को ठीक कराने और अन्य मरम्मत कार्य कराए जाएंगे। (संवाद)
ट्रांसमिशन में काम के चलते छह घंटे बंद रहेगी बिजली
विद्युतनगर। टांडा विद्युत उपकेंद्र पर रविवार को ट्रांसमिशन संबंधी कार्य के चलते टांडा के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि ट्रांसमिशन में आवश्यक कार्य कराया जाना है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं कर लें।