फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मंडलीय कबड्डी में अंबेडकरनगर रहा उपविजेता

विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज खजूरडीह पहितीपुर में आयोजित मंडलीय कबड्डी प्रतियो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को अंबेडकरनगर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में उपविजेता का खिताब हासिल किया। सीनियर बालक वर्ग में अमेठी ने अंबेडकरनगर को हराकर विजेता का खिताब जीता। वहीं, जूनियर और सब जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में भी अयोध्या की टीम विजेता रही और अंबेडकरनगर उपविजेता बना।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खजूरडीह पहितीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में अयोध्या मंडल के पांच जिलों की बालक वर्ग की 15 और बालिका वर्ग की 14 टीमों के 350 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों के फाइनल खेले गए।

बालिका वर्ग में सीनियर वर्ग का खिताब बाराबंकी ने जीता, जबकि सुल्तानपुर उपविजेता रहा। जूनियर बालिका वर्ग में अयोध्या ने बाराबंकी को चार अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। सब जूनियर बालिका वर्ग में सुल्तानपुर ने अयोध्या को शिकस्त दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जीआईसी अकबरपुर के प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रताप यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आपसी भाईचारे की भावना विकसित होती है।
जिला क्रीड़ा सचिव अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद अयोध्या मंडल की टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम 14 अक्टूबर से गोरखपुर में होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जयचंद ने अतिथियों, खिलाड़ियों और निर्णायकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें