फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ओवरलोड से हांफ रहे बिजलीघर, रातभर 150 गांवों की गुल रही आपूर्ति

Sat, 01 Aug 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कबरपुर शहर में शुक्रवार काे विद्युत पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करता कर्मी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण उमस और गर्मी के बीच बढ़े बिजली लोड ने ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी है। ओवरलोडिंग के कारण बिजलीघर और फीडर बार-बार ट्रिप हो रहे हैं जिससे बृहस्पतिवार रात करीब 150 गांवों में रातभर अघोषित बिजली कटौती होती रही।
विज्ञापन



अकबरपुर उपकेंद्र से संचालित साउथ वेस्ट, कुर्की, टाउन, सदरपुर, वीआईपी, पटेलनगर, कंपोजिट और एलआईसी फीडर शहर के साथ सैकड़ों गांवों को बिजली आपूर्ति करते हैं। हालांकि शहरी क्षेत्रों में व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण फीडरों पर ओवरलोडिंग अब भी बड़ी समस्या बनी हुई है।
बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:30 बजे ओवरलोड के चलते टाउन फीडर ट्रिप कर गया और करीब एक घंटे बाद 1:30 बजे बिजली बहाल हो सकी। शहजादपुर क्षेत्र में भी आधी रात के बाद बिजली गुल हो गई, जबकि बैरमपुर-बरवा बिजलीघर क्षेत्र में पूरी रात रुक-रुककर कटौती होती रही। महरुआ के नसीरपुर फीडर में फाल्ट आने से करीब 15 गांवों की बिजली रात 12 बजे से बंद हो गई, जिसे तीन घंटे बाद बहाल किया जा सका। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कई बिजलीघर अभी भी अधिक लोड के कारण आपूर्ति प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें