फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शहर के कई मोहल्लों व 300 गांवों की बिजली रही गुल

विज्ञापन
आलापुर के ढाेलबजवा बाजार में बिजली खंभे पर पेड़ गिरने से टूटा बिजली खंभा। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तेज आंधी और बारिश में बिजली के करीब 70 खंभे टूट गए। कई जगहों पर पेड़ और हाईटेंशन तार गिरने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गिरने से भीटी, महरुआ समेत अन्य क्षेत्रों में 10 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस कारण करीब 300 गांवों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात कुर्की, टाउन, साउथ वेस्ट और सदरपुर बिजली घरों को ओवरलोडिंग के कारण एक-एक घंटे के लिए बंद करना पड़ा था। रात एक बजे बिजली सुचारू होने के बाद लोग सो ही पाए थे कि तेज आंधी और बारिश से फिर से बिजली चली गई। बैरमपुर बरवा बिजली घर से अकबरपुर शहरी क्षेत्र के अलावा महरूआ और भीटी के करीब 150 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। आंधी के कारण आनंदनगर, पतौना, भीटी, महरूआ और अकबरपुर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बिजली के तार और खंभे टूट गए, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। साउथ वेस्ट फीडर में भी तार टूटने और पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई थी, लेकिन सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। मरैला बिजली घर के गौहन्ना, कृष्णानगर, शिक्षक कॉलोनी आदि स्थानों पर टूटे तारों को ठीक करने के बाद दोपहर 12 बजे आपूर्ति शुरू कराई गई।
ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल
राजेसुल्तानपुर संवाद के मुताबिक सिंघल पट्टी, निकसपुर, कम्हरिया और जहांगीरगंज फीडर के 100 गांवों की विद्युत आपूर्ति सुबह 11:30 बजे बहाल हो सकी। गिरैया बाजार फीडर की विद्युत आपूर्ति लगभग 12:30 बजे चालू हुई, जिसके चलते लगभग आठ घंटे का व्यवधान रहा। जमुनीपुर संवाद के मुताबिक फीडर की बिजली सुबह सात बजे बहाल हुई। विद्युत उपकेंद्र सेनपुर में सुबह 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन कुछ देर बाद एक बार फिर ब्रेकडाउन के चलते गुल हो गई। इससे करीब 20 गांव प्रभावित हैं। सुलेमपुर संवाद के अनुसार टांडा समेत फत्तेपुर गांव में हाई वोल्टेज तार पर पेड़ गिरने से सुलेमपुर और हीरापुर फीडर की बिजली रात ढाई बजे कट गई। हीरापुर फीडर की आपूर्ति सुबह 11:34 बजे होल्ड हुई, लेकिन फिर से ठप हो गई।
विज्ञापन

इसके चलते सुलेमपुर, फत्ते पुर, भगवानपुर, सोनहन, एकडल्ला, हुसेनपुर गिरंट, चौवेकापुरा, अकूतपुर, बेल्दहा, फूलपुर, अजमेरी बादशाह पुर, बुधीपुर, मिश्रौलिया सहित करीब 30 गांवों की बिजली शाम तक बाधित रही। कटेहरी-शिव बाबा फीडर: रात 2:30 बजे से ब्रेकडाउन हुआ था और बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। आलापुर बाजार के पास पेड़ की डाल बिजली के खंभे पर गिरने से खंभा टूटने के साथ आपूर्ति ठप हो गई।
टीम कर रही काम
आंधी से करीब 70 बिजली के खंभे टूट गए। छह ट्रांसफार्मर बिजली गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली कर्मियों की टीम नए खंभों व ट्रांसफार्मरों के साथ लगातार काम कर रही है। शाम तक ज्यादातर स्थलों पर आपूर्ति सामान्य करा ली गई है। शेष स्थानों पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें