फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 गांवों में चार दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ उपकेंद्र के वेस्ट फीडर से जुड़ी लगभग 15 हजार आबादी भीषण गर्मी में बीते चार दिनों से बिजली गुल होने से परेशान है। ओवरलोड के कारण फीडर में लगी केबल फुंक जाने से बीते चार दिनों से 18 से अधिक गांव अंधेरे में डूबे हैं। फाल्ट दुरुस्त करने में जुटी बिजली विभाग की तकनीकी टीम लगातार प्रयास के बाद भी फाल्ट को ढूंढकर अभी तक दुरुस्त नहीं कर पायी है। चार दिन से ठप बिजली सप्लाई के कारण इलाके में पेयजल का संकट भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बिजली संकट के चलते फसलों की सिंचाई व धान की बेरन डालने पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

महरुआ उपकेंद्र के वेस्ट फीडर की केबल बीते सोमवार को ओवरलोड के चलते अचानक फुंक गई थी। इसके बाद विद्युत विभाग की तकनीकी टीम ने कई बार गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की, लेकिन फाल्ट दुरुस्त न हो पाने से इलाके में बिजली संकट कायम बना है।
क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लगातार वेस्ट फीडर की क्षमता बढ़ाए जाने की मांग के बाद भी विभाग इस तरफ कोई ध्यान नही दे रहा है। इसके चलते आए दिन विद्युत आपूर्ति बाधित होने से परेशानी उठानी पड़ती है। फीडर में आयी खराबी के चलते क्षेत्र के जैतूपुर, रेवली, अभयचंदपुर, सेहरा जलालपुर, मुकुंदीपुर, केवटाही, रिउना, खजुरी, पिगिरियावां, बेला, मानिकपुर सहित डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में चार दिन से अंधेरा छाया है।
विज्ञापन

चिउटीपारा निवासी राजेश सिंह, खजुरी निवासी संतराम गुप्ता, बेला निवासी लालजी सिंह व रेवली निवासी अभिषेक सिंह का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही चार दिन से आपूर्ति बहाल नही हो पा रही है। तमाम शिकायतों के बावजूद फीडर से लोड घटाने व क्षमता बढ़ाए जाने की तरफ ध्यान नही दे रहा है। उपकेंद्र पर तैनात जेई का फोन शिकायत करने पर उठता ही नहीं है। आरोप लगाया कि जेई की मनमानी के चलते ही इलाके में बिजली संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें