कटेहरी। अहिरौली के प्रतापपुर चमुर्खा गांव के मजरे डढ़वा में शनिवार को न्यायालय के आदेश पर तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया गया। राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में गाटा संख्या 3298 (दर्ज तालाब) में समद खान द्वारा बोई गई धान की फसल को कटवाकर नष्ट कर दिया गया।
डढ़वा निवासी वलीउल्लाह द्वारा हाईकोर्ट में दायर वाद के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान नायब तहसीलदार अमरेश सिंह और ग्राम प्रधान विक्रम यादव भी मौजूद रहे। ग्राम प्रधान को भी न्यायालय की ओर से फसल नष्ट कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से तालाब की भूमि पर हुआ अवैध कब्जा हट गया है।