अंबेडकरनगर। 102 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए प्रसूता का खोया बैग सुरक्षित वापस लौटा दिया। बैग में 25 हजार रुपये नकद और सोने के गहने रखे थे। कीमती सामान वापस मिलने पर परिजनों ने एंबुलेंस कर्मियों का आभार जताया। दो दिन पूर्व सीएचसी बसखारी से एक प्रसूता को 102 एंबुलेंस से महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
प्रसूता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के बाद एंबुलेंस वापस लौट आई। इस दौरान सफाई करते समय ईएमटी रामजीवन माली को एंबुलेंस में एक बैग मिला। उसे खोलकर देखा तो उसमें 25 हजार रुपये नकद और सोने के गहने थे। ईएमटी रामजीवन माली ने इसकी जानकारी एंबुलेंस के पायलट मनीष को दी। इसके बाद दोनों कर्मचारियों ने मरीज के तीमारदारों से संपर्क किया और बैग सुरक्षित उन्हें सौंप दिया।