फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तालाब सौंदर्यीकरण में खेल, हो रहा घटिया सामग्री का इस्तेमाल

Mon, 26 May 2025 10:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज के वार्ड संख्या 14 स्थित राजेसुल्तानपुर मार्ग पर 39 लाख की लागत से प्रस्तावित तालाब सौंदर्यीकरण योजना में भारी अनियमितता और मानकहीन निर्माण सामग्री के प्रयोग की शिकायतें सामने आई हैं।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व शासन से आठ लाख की पहली किस्त जारी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ था, किंतु गुणवत्ता को लेकर लगातार उठती शिकायतों के चलते ठेकेदार ने कार्य बीच में रोक दिया था। विगत दिनों पुनः प्रारंभ हुए कार्य में भी मानक की अनदेखी करते हुए घटिया ईंट, अधोमानक बालू और कमजोर निर्माण सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। मुख्य मार्ग के किनारे हो रहे इस निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों में रोष व्याप्त है।
रविवार को अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदार को चेतावनी दी, फिर भी कार्य की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हुआ। नगरवासी रमेश कुमार, डॉक्टर रमजान, पिंटू कुमार आदि ने बताया कि यदि निर्माण कार्य में तत्काल सुधार नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से लेकर शासन स्तर तक शिकायत की जाएगी। उनका आरोप है कि पहले भी हुई जांच में स्थानीय कर्मचारी लीपापोती कर मामले को दबा चुके हैं।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में नियम-कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए बाल मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है। सरकार जहां बाल श्रम निषेध को लेकर सख्त कानून लागू कर रही है, वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में उसी के निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है।
नगर पंचायत प्रभारी अवर अभियंता एबी पटेल ने बताया कि ठेकेदार को कार्य में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य नहीं हुआ तो संस्था के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें