फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शादी समारोह में फायरिंग के मामले में पुलिस के हाथ खाली

Mon, 26 May 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के खजुरिया ग्राम में शादी समारोह में गोली चलने से एक युवक घायल हो गया था। घायल का लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर में ऑपरेशन हुआ। इस मामले में अब तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। उधर, घटना के पीछे हर्ष फायरिंग के साथ आपसी रंजिश होने की भी चर्चा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन

आलापुर के खजुरिया गांव में 24 मई को हरिकेश व ऋषिकेश राजभर की बहन की शादी में पड़ोसी गांव मोहम्मदपुर देवी दयाल के सूरज कुमार (22) पुत्र फिरतू भी गए थे। रात एक बजे जयमाल के समय फायरिंग हुई और गोली सूरज के पेट में जा लगी। घायल को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज ले जाने के बाद लखनऊ रेफर किया गया, जहां रविवार को ऑपरेशन कर गोली निकाली गई है।
घायल सूरज के भाई राम सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे पिता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। घटना किन हालातों में हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। कुछ लोग हर्ष फायरिंग की बात कर रहे हैं तो कुछ ग्रामीण आपसी रंजिश में गोली मारे जाने की चर्चा कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम को हर्ष फायरिंग से ही जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक आलापुर क्षेत्र में इन दिनों अराजकतत्वों का बोलबाला है। बात-बात पर गोली चलाना, मारपीट और छिनैती करना आदत में शुमार हो गया है। घटना अंजाम देने के बाद वह जान से मारने की धमकी भी देते हैं, ऐसे में लोगों में दहशत बनी हुई है। केंद्रित नहीं किया तो क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिमौलिया ने बताया कि हर्ष फायरिंग की बात सामने आ रही है। दो गुटों की आपसी रंजिश का मामला भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें