फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण पर वार, 49 ईंट भट्ठों पर लटकी बंद होने की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति के बिना संचालित 49 ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश खनन विभाग ने जारी किया है। बोर्ड का निर्देश मिलने के बाद खनन विभाग ने यह कार्रवाई की है। खनन विभाग के आदेश में कहा गया है कि 49 ऐसे ईंट भट्ठे हैं, जिनके संचालकों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालन का अनुमति प्रमाणपत्र नहीं लिया है।
विज्ञापन

इन्हें तत्काल बंद किया जाए। साथ ही इनको मिलने वाली सुविधाओं को भी तत्काल बंद किया जाता है। चेतावनी दी गई है कि जांच के दौरान यदि संबंधित ईंट भट्ठे संचालित होते मिले तो मालिक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नवीनीकरण न कराने वाले 201 ईंट भट्ठा संचालकों को भी नोटिस जारी कर अविलंब नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया गया है।
बीते दिनों उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अंबेडकरनगर में संचालित ईंट भट्ठों की जांच कराई गई थी। इसमें पाया गया था कि 49 ऐसे ईंट भट्ठे संचालित हैं, जिनके संचालन के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रमाणपत्र हासिल नहीं किया गया है। बोर्ड ने खनन विभाग को ऐसे ईंट भट्ठों की सूची भेजते हुए निर्देशित किया था कि संबंधित ईंट भट्ठों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाएं भी तत्काल प्रभाव से बंद कर दी जाएं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश के बाद बीते दिनों खनन विभाग ने संबंधित संचालकों को ईंट भट्ठे तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। चेतावनी दी गई है कि जांच के दौरान ऐसे ईंट भट्ठों का संचालन होता मिला तो मालिक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में यह कहा गया कि बगैर अनुमति के ईंट भट्ठा संचालन करने के चलते उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं पर भी रोक लगा दी गई है।
बताते चलें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 350 ईंट भट्ठे संचालित हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 49 ईंट भट्ठे ऐसे हैं जो बगैर अनुमति के संचालित हैं। 201 ऐसे हैं, जिनका नवीनीकरण अब तक नहीं हुआ है। खनन विभाग ने ऐसे 201 ईंट भट्ठा संचालकों को भी नोटिस जारी कर नवीनीकरण कराने का निर्देश दिया है। कहा गया कि शीघ्र ही नवीनीकरण नहीं कराया तो कार्रवाई की जाएगी।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली सूची के आधार पर 49 ऐसे ईंट भट्ठों को बंद करने का आदेश दिया गया है जो बिना संचालन प्रमाणपत्र के चल रहे हैं। इसके अलावा 201 ईंट भट्ठों को नवीनीकरण कराने का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

पीके यादव, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें