फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्र की मौत के मामले में पुलिस क्लासमेट व शिक्षकों से करेगी पूछताछ

Sat, 14 Feb 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर के आशानंदपुर बरौली गांव में नौ वर्षीय छात्र अंश की मौत के मामले में पुलिस अब स्कूल में जाकर क्लास के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों से पूछताछ करेगी। स्कूल में सीसीटीवी व सुरक्षा के अन्य मानकों की भी पड़ताल की जाएगी। उधर, मृतक अंश के नेत्रहीन दंपती हीरालाल और शशिकला अपने इकलौते बेटे की मौत के बाद सदमे में हैं। जरा सी आहट मिलते ही उनका दिल दहल जाता है।
विज्ञापन

बेटे की याद में मृतक की मां शशिकला रोते-रोते बेसुध हो जा रही हैं। ग्रामीण महिलाएं उन्हें ढांढस जरूरी बंधा रही हैं, लेकिन कोई भी आश्वासन काम नहीं आ रहा है। वह अभी भी स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग पर अडिग हैं। प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि मृतक छात्र की कक्षा के अन्य छात्र-छात्राओं व शिक्षकों से पूछताछ की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह है पूरा मामला-
आशानंदपुर बरौली निवासी मृतक अंश (9) जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर मालीपुर में यूकेजी का छात्र था। 10 फरवरी की सुबह आठ बजे स्कूली बस से स्कूल गया था। दोपहर तीन बजे छुट्टी के बाद अंश को स्कूल बस से घर भेज दिया गया था। घर से करीब 500 मीटर पहले चालक ने उसे उतार दिया था। घर पहुंचने के बाद परिजन उसे स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए थे, जहां शाम को उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर 12 फरवरी को पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक सुरेश अग्रवाल के खिलाफ लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें