फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एमएलसी ने सदन में उठाया लाइसेंस नवीनीकरण में भ्रष्टाचार का मुद्दा

Sat, 14 Feb 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। निजी अस्पतालों के लाइसेंस नवीनीकरण, नवीन पंजीकरण और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस देने में सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का मुद्दा सदन में उठाया गया।
विज्ञापन

गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान सीएमओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र दिया। एमएलसी ने सदन को बताया कि अंबेडकरनगर में तैनात सीएमओ पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिसकी जांच सीडीओ से कराई जा चुकी है। इसमें वह दोषी भी मिले हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
एमएलसी के सवाल के बाद सदन ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, पूरे मामले की विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के महानिदेशक से जांच आख्या मांगी है। इस प्रकरण में जिला प्रशासन से भी विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है। सीएमओ पर लगे आरोपों की जांच सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति कर रही है। सीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन प्रेषित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें