फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष हत्याकांड में अब तक पुलिस खाली हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। सुभाष हत्याकांड का टांडा कोतवाली पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। बताया जाता है कि पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बीती 23 नवंबर को सकरावल मोहल्ला निवासी लक्ष्मी का पुत्र सुभाष (12) अचानक घर से गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने इसकी सूचना टांडा कोतवाली पुलिस को देकर सुराग लगाने की मांग की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। करीब 10 दिन बाद तीन दिसंबर को सुभाष का शव घर से कुछ दूर स्थित झाड़ी में मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने के तीन दिन बाद भी पुलिस अब तक वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
बताया जाता है कि पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है, परंतु अब तक पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर, कोतवाल बृजेंद्र शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना सामने आया है। ऐसे में साफ जाहिर है कि बालक की हत्या की गई है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें