फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तीसरी आंख बंद, कैसे होगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकने वाली तीसरी आंख लंबे समय से बंद है। नगर के सबसे प्रमुख व संवेदनशील स्थान पुराने तहसील तिराहे पर लगे चार सीसीटीवी कैमरों में से एक खराब पड़ा है, जबकि कोतवाली के बगल वर्षों पहले लगा सीसीटीवी कैमरा अब वहां से उखड़ चुका है।
विज्ञापन

अत्यंत संवेदनशील स्थान शहजादपुर चौक तथा दोस्तपुर चौराहे स्थित गांधी चौक व शहजादपुर के पहितीपुर चौक के साथ ही शहजादपुर पुलिस चौकी तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व उसके जरिए आपराधिक तत्वों पर निगाह रखने की सुध पुलिस को नहीं है। गंभीर आपराधिक वारदातों के बाद पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जब जरूरत पड़ती है, तब वह बीते तीन वर्ष से अपने संसाधनों की बजाय इधर-उधर हवा में हाथ-पांव मारने को विवश होती है।
अपराधों पर लगाम कसने के लिए सीसीटीवी कैमरों का रोल लगातार बढ़ रहा है। अपराधियों का सुराग लगाने तथा उन्हें पकड़वाने में यह कैमरे कई बार कारगर साबित हुए हैं। इसके बावजूद जिला मुख्यालय पर ही पुलिस के लिए तीसरी आंख का काम करने वाले इन कैमरों को लेकर लंबे समय से लापरवाही बरती जा रही है। पुलिस आधुनिकीकरण के नाम पर ऐसे समय में जब तमाम प्रकार के कार्य हो रहे हैं, तब सीसीटीवी कैमरों की सुध नहीं है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय का पुराना तहसील तिराहा सबसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थान है। यहां पर काफी समय पहले हाई मास्क पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। वे सब एक-एक कर बिगड़ गए। इसके बाद हाई मास्क की बजाय ट्रैफिक पुलिस के लिए गोल तिराहे पर बने शेड पर एक सीसीटीवी कैमरा लगवाया गया। यह कैमरा खराब पड़ा है। यहां हालांकि तीन अन्य कैमरे काम कर रहे हैं।
पटेलनगर तिराहे पर भी वर्षों पूर्व नगर परिषद के सहयोग से दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। यहां से यह दोनों कैमरे नदारद हो चुके हैं। यह स्थान भी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होता रहा है, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की सुध यहां नहीं है।
इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की जरूरत
अकबरपुर नगर का शहजादपुर चौक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। तमाम सराफा दुकानों के अलावा बड़े कारोबारी इस क्षेत्र में रहते हैं। धार्मिक व अन्य कारणों से भी इस एरिया को महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद यहां सरकारी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया जा सका है। यहां पर कम से कम तीन सीसीटीवी कैमरे लगाने की जरूरत है। गांधी चौक के नाम से पहचाने जाने वाले स्थानीय दोस्तपुर चौराहे पर चार सीसीटीवी कैमरे, जबकि शहजादपुर के पहितीपुर चौराहे पर भी चार सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है। शहजादपुर पुलिस चौकी के निकट तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने अत्यंत आवश्यक हैं, क्योंकि तीन मार्गों पर नजर रखना कानून व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें