फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में 200 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त साथ में पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना अंतर्गत बंगालपुर गांव में छापा मारकर पुलिस ने 200 लीटर कच्ची शराब शराब बरामद की। साथ ही पुलिस ने मौके से दो लोगों को को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश पानेे व इसमें लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने के लिए जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने आबकारी एवं पुलिस विभाग को जरूरी दिशा निर्देश दे रखा है।
इसी के तहत रविवार सुबह एसओ जहांगीरगंज विवेक वर्मा ने पुलिस टीम के साथ माझा क्षेत्र बंगालपुर गांव में सघन जांच अभियान चलाया। गांव के बाहर एक स्थान पर अवैध ढंग से कच्ची शराब बनाई जा रही थी। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मियों ने शराब निर्माण में लिप्त अनिल व अजय को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 200 लीटर कच्ची शराब भी बरामद किया।
विज्ञापन

एसओ विवेक शर्मा ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। कहा कि क्षेत्र में इसी तरह की सघन जांच चलती रहेगी। शराब की अवैध ढंग से बिक्री कहीं होनेे नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें