फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से दिखा ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम ने गुरुवार को भी कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। उधर, वारदात के चौथे दिन भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों व पीड़ित परिवारीजनों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश दिखा। उनका कहना है कि मामले में पुलिस शिथिलता बरत रही है। उधर, एक नामजद आरोपी के आलापुर थाने पहुंच सरेंडर कर देने की खबर है। जबकि बताया जा रहा है कि दो आरोपियों को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

चार जनवरी को मल्लूपुर मजगवां गांव निवासी अनिल मिश्र व सुरेंद्र मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने बनकटा निवासी अमित सिंह, जगदंबा सिंह, चंद्रशेखर उर्फ पप्पू सिंह, कठवत कोला निवासी भरत यादव, गोबडौर पकड़ियापुर निवासी नागेंद्र पांडेय, बिजली पंडौली के राजू पांडेय व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जलालपुर व आलापुर सीओ तथा 12 थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। साथ ही दो स्वाट टीम भी लगाई गई थी। गुरुवार को भी पुलिस टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई ठोस सफलता नहीं मिली।
उधर, वारदात के चौथे दिन भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवारीजनों में पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों में आक्रोश दिखा। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि हरसंभव कोशिश की जा रही है। कई जरूरी इनपुट मिले हैं। जल्द ही जरूरी सूचना दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें